पुलिस सुस्त चोर चुस्त रात के बाद दिन में भी शुरू हुई लूट की वारदात घुघरी में बेखौफ हुए चोर और लूटेरे

 


रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले के थाना घुघरी परिसर से ही लगी हुई शराब दुकान के सामने और थाने से महज़ 100 मीटर की दूरी से ही दिन दहाड़े ही युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया और मौके से चंपत हो गए इससे यह पता चलता है कि नगर में पुलिस की कानून व्यवस्था क्या है और कितनी चुस्त नज़र आ रही है घुघरी पुलिस जहाँ पर कुछ माहों पूर्व में कुछ अज्ञात चोरों ने रात के समय घरों में घुस कर चोरी को अंजाम दिया और पुलिस उन चोरों तक पहुँचने में नाकाम साबित हुई और चोर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे पर पुलिस के हत्थे नही चढ़ सके चोर और आज दिन दहाड़े ही लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया इससे लगता है कि घुघरी पुलिस कितनी चुस्त है और कितनी फुर्तीली है और लोगो मे उनके प्रति कितना आदर सम्मान है ये तो आये दिन घटना दुघर्टना से पता लग रहा है।

चोर और लुटेरे घुघरी में हुए बेखौफ

वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना घुघरी में बेखौफ हुए चोर पहले रात में होती थी चोरियां लेकिन अब दिन दहाड़े पुलिस थाना से महज सौ दो सौ मीटर की दूरी में ही लूट पाट मची हुई जिससे लगता है कि घुघरी थाना पुलिस केवल गरीब और बेसहारों पर अपनी वर्दी की जोर आजमाइश करती आ रही है और आदतन अपराधी बेख़ौफ़ घटनाओं को आजम देने में पीछे नजर नही आ रहे हैं, और इस घटना से यह साफ नजर आ रहा है कि घुघरी की आम जनता और व्यपारी सुरक्षित नजर नही आ रहे है। इस तरह की घटनाओं से स्थानीय आम नागरिक भयभीत नजर आ रही हैं, और अब पुलिस व्यवस्था से उनका विश्वास हटता जा रहा है जहाँ एक तरफ घुघरी पुलिस एक वाहन और चोर को पकड़कर वाहवाही लूट रही है दूसरी तरफ घुघरी पुलिस की कार्यप्रणाली और निष्कृयता का उदाहरण सरेआम उजागर हो रहा हैं, पुलिस थाना के बगल से शराब दुकान से लूट हो रही है।
वैसे घुघरी में चोरी का ये नया मामला नहीं है विगत दो वर्षों में लगभग दर्जनों चोरियां हुई है लेकिन आज तक केवल एक मोटरसाइकिल के अलावा किसी भी चोरी का कोई खुलासा घुघरी पुलिस के द्वारा नहीं किया गया जिससे साफ प्रतीत होता है कि घुघरी पुलिस आम नागरिकों के जान माल की सुरक्षा में नाकाम साबित होती नजर आ रही है
आखिर थाना घुघरी पुलिस कब जागेगी और हुई चोरियां और लूट की अंजाम का सिलसिला कब तक रुकेंगी या ये सिलसिला जारी रहेगा और जनता का भरोसा वापस पुलिस के प्रति जनता में होगा और अपना स्वार्थ निजी छोड घुघरी पुलिस कब तक अबैध गतिविधियों पर रोक लगा पायेगी और हुए वारदात में कब तक चोरों को पकड़ेगी और अपना सम्मान वापस ला पाती है या फिर चलता रहेगा और फिर आम नागरिकों की गाढ़ी कमाई से बनाई गई संपत्ति सुरक्षित रहेगी या फिर पुलिस की निष्कृयता के चलते जनता लुटती रहेगी..

इनका कहना है
हमारे घर में 21-22फरवरी 2024 की दरम्यानी रात को चोरी हुई थी जिसमें तीन लाख पचास हजार रुपए नगद और करीब पांच तोला सोना एवं चार सौ -पांच सौ ग्राम चांदी चोरी हुई थी जिसकी हमने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करायी और एस पी कार्यालय तक शिकायत दी गई लेकिन आज दिनांक तक न चोर पकड़े गये और न चोरी का सामान मिल पाया घुघरी में दर्जनों चोरियां हुई हैं लेकिन आज तक केवल एक मोटरसाइकिल के अलावा किसी भी चोरी का कोई खुलासा नहीं हुआ है
लिकेश (रिंकू) उसराठे
ग्रामीण घुघरी

मेरे घर में 6 अक्टूबर 2023को चोरी शाम को 5:30- 6 बजे शाम को हुई थी जिसमें दो लाख अस्सी हजार नगद और छः लाख रुपये के लगभग जेवर थे जिसकी मेरे द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी लेकिन आज दिनांक तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और न चोर पकड़े गये पुलिस के द्वारा मेरे घर की चोरी में न्यायालय के समक्ष खात्मा रिपोर्ट भी दी गई थी जिसमें मैनें न्यायालय के समक्ष अपनी बात भी रखी की घुघरी पुलिस के द्वारा इस खात्मा रिपोर्ट से मैं असंतुष्ट हूं और घुघरी में बढ़ती चोरियों को लेकर पत्रकार अगर कोई खबर प्रकाशित करते हैं तो पुलिस विभाग के द्वारा झूठे प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया जाता है जिससे पत्रकार भी खबर प्रकाशित करने में पीछे हटते हैं लेकिन घुघरी में बढ़ती चोरियों में घुघरी निवासी खुद का घर छोड़कर दूसरी जगह बसने को मजबूर हो रहे हैं क्योंकि घुघरी में बढ़ती चोरियां भयभीत करती हैं..
दीपक नामदेव
पूर्व निवासी घुघरी

शराब दुकान से पैसे लेकर बैंक जा रहे थे तभी दुकान के पास आये दो युवक पल्सर मोटरसाइकिल में और बैग को झपट्टा मारकर छीने और मंडला रोड की तरफ भाग गये बैग में एक लाख तैंतीस हजार रुपए थे जो बैंक में जमा कराने जा रहे थे।
विजय सिंह
सेल्समैन
शराब दुकान घुघरी मंडला

Leave A Reply

Your email address will not be published.