बिना अनुमति नहीं बजेगा लाउडस्पीकर, पंडालों में होगी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्था…शांति समिति की बैठक में तय

रेवाँचल टाईम्स – थाना बजाग में बुधवार से प्रारंभ हो रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के आयोजन के मद्देनजर थाना बजाग में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। पर्व के दौरान नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एस डी एम रामबाबू देवांगन, एस डी ओ पी विवेक कुमार गौतम, थानाप्रभारी अमृत तिग्गा, सहित नगर के प्रबुद्धजन,व्यापारी व ग्रामीणजन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अधिकारीगणों द्वारा आमनगरिकों से जनसंवाद करते हुए गणेश पर्व के दौरान संचालित होने वाली गतिविधियों के लिए सुझाव मांगे गए। नगर व आसपास के ग्रामों में स्थापित गणेश पंडालों में आयोजन के दौरान गणेश उत्सव समितियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।बैठक में उपस्थित जनों ने मुख्य रूप से क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर एस डी एम के समक्ष अपनी बात रखी। एस डी एम द्वारा विद्युत विभाग को तत्काल ही व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। समितियों को त्यौहार के मौके पर पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया ।अस्थाई बिजली कनेक्शन, पंडाल में डी जे के संचालन पर अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति लेना सुनिश्चित किया गया। गणेश पंडालों में डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है वही डी जे ,लाउड स्पीकर वैगेरह को न्यूनतम डिसेबल बजाने की समझाइश दी गई।गणेश विसर्जन के दौरान जूलूस निकालते समय भी डीजे बाजे को मध्यम ध्वनि से बजाने एवं शांति रूप से भाईचारे के साथ बिसर्जन करने की सलाह दी गई।सभी गणेश उत्सव समितियों से जबरन चंदा उगाही न किए जाने व पंडालो में पर्याप्त रोशनी के इंतजाम किए जाने का आह्वान किया गया।आयोजित बैठक में स्थानीय ग्राम पंचायत से हाट बाजार में साफ सफाई रखने कहा गया। तथा गुरुवार को नगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन सड़क के एकदम किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों और हाथ ठेले पर व्यवसाय करने वाले छोटे दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने के विषय पर आमजनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई शांति समिति की बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, आसपास के ग्रामीण सहित थाने का पुलिस अमला मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.