पशु संरक्षण के लिए जारी प्रदर्शन को वरिष्ठ समाजसेवियों ने दिया समर्थन
रेवाँचल टाईम्स – मण्डला कलेक्ट्रेट सिविल लाइन में पशु संरक्षण को लेकर दस दिनों से दिन-रात चल रहे धरना प्रदर्शन को शहर के वरिष्ठ समाजसेवियों ने समर्थन देकर मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन के समक्ष रखकर निराकरण कराने कहा प्रयास करने कहा गया है।
नैतिक समर्थन करने पहुंचे बहुउद्देशीय समाजसेवी चंद्रगुप्त नामदेव, दीनदयाल कुमरे और पी डी खैरवार ने बताया है,कि पशुप्रेमी निशा सिंह ठाकुर और उनके साथियों के द्वारा पशुओं के संरक्षण से संबंधित मुख्य मांगों को लेकर विगत दस दिनों से धरना चल रहा है। इनकी मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जाते देख नवमें दिन से भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा है,और यह मांगें माने जाने तक जारी रहना बताया गया है। धरना स्थल पर पहुंचे समाजसेवियों ने नैतिक समर्थन देकर कहा है,कि प्रशासन को तत्काल संज्ञान में लिया जाना चाहिए। जिसके लिए हमारे द्वारा भी प्रयास किया जाएगा।अपनी और अपने सहयोगियों की सेहत का ध्यान रखते हुए भूख हड़ताल जैसे प्रदर्शन को वापस लेकर संविधानिक तरीके से भी अपनी मांग लगातार जारी रखी जा सकती है।
पशुओं के हित में तैयार मांगपत्र में मुख्य मांगें इस प्रकार हैं
गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाकर ग्रास चारण विचरण हेतु सुरक्षित किए जाने, सामुदायिक आवारा डाग्स की नसबंदी एवं टीकाकरण कराए जाने, बीमार, विकलांग पशुओं के लिए एनीमल्स शेल्टर होम की व्यवस्था कराई जाने, पशु अस्पताल में भर्ती वार्ड, आवश्यक उपकरण, ऑपरेशन थिएटर एवं एंटी रेबीज सहित पर्याप्त मेडिसिन की व्यवस्था कराई जाने, बीमार एवं रेबीज प्रभावित पशुओं के लिए रेस्क्यू दल के गठन कराया जाने, पशु कानूनों का प्रचार प्रसार कराए जाने, वेटरनरी मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई जाने, सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली में डाग्स के रिलोकेशन के आदेश को वापस लिए जाने की मांगें प्रमुख रूप से रखी हुई हैं।
पी डी खैरवार मंडला।