धूमधाम से मनाया गया बाबा माधवशाह का प्रकाशोत्सव पर्व

रेवाँचल टाईम्स – मंडला हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी शाखा मंडला के सेवादारों के द्वारा सुभाष वार्ड सत्संग भवन में गुरुवार को हरीराया सदगुरु बाबा माधवशाह साहिब जी का प्रकाशोत्सव का शुभ अवसर धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मंडला के कृपा पात्र सेवकों के द्वारा भजन, सुमिरन, अरदास,सत्संग,अनमोल वचनों, लीलाओं, उपदेशों का बखान किया गया। बाबा माधव शाह की प्रतिमा में शाॅल चढ़ाई गई। इसके पश्चात समिति के सेवादारों के द्वारा शुभ अवसर का केक काटा गया। सभी को पावन अवसर की बधाइयां दी गईं।आयोजन में सेवादार पुरुष,महिलाओं,बच्चों ने प्रकाशोत्सव पर झूम नाचकर मौज करते हुए खुशियां जहर कीं। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी के रूप में लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आस्था प्रेमी उपस्थित रहे।