मन की बात का 125वां संस्करण….मंडला जिले के प्रत्येक बूथ पर उत्साह के साथ हुआ श्रवण

रेवाँचल टाईम्स- मंडला देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम के 125वें ऐतिहासिक संस्करण का मंडला जिले में उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित जिले के प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने हर भारतीय को प्रेरित कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी की सोच और संदेश को घर-घर एवं हर बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि मन की बात राष्ट्र के जन-जन को जोड़ने का माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, राष्ट्रप्रेम और विकास की नई चेतना का संचार करता है। प्रधानमंत्री जी के प्रेरक संदेश से आज देश का हर वर्ग — किसान, युवा, महिला एवं उद्यमी — आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सहभागी बन रहा है।
विशेष उल्लेखनीय है कि विगत माह मंडला जिले के लगभग 73% बूथों पर मन की बात का श्रवण किया गया, जो यह दर्शाता है कि जिले का प्रत्येक बूथ लगातार सक्रियता से प्रधानमंत्री जी के संदेशों को आत्मसात कर रहा है।
उन्होंने बताया कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर की घटनाओं, उपलब्धियों और प्रेरणादायी कार्यों की जानकारी साझा करते हैं, जिससे न केवल सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है बल्कि भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय और जागरूक बना रहता है।
जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम की पहुंच यह साबित करती है कि मन की बात केवल संवाद ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित बूथ स्तर तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।