स्कूल आंगनवाड़ी पहुंच रहे पटवारी,नियमित हो रही जांच

,एस डी एम के आदेश का हो रहा पालन,

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग- अनुभाग के अंतर्गत संचालित स्कूल, आंगनवाड़ी, और छात्रावास सहित उपस्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओ को सुधारने की दिशा में एस डी एम रामबाबू द्वारा उठाए गए कदम के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है एस डी एम द्वारा की गई पहल के तहत अनुविभागीय कार्यालय से निरीक्षण एवं जांच हेतु जारी आदेश के परिपालन में हल्का पटवारी अपने दायित्वों को बखूबी निभा रहे है। और रोजाना अपने अपने हल्के के शिक्षण संस्थानों,स्वास्थ्य केंद्रों ,आंगनवाड़ी केंद्रों में पहुंचकर उनके द्वारा नियमित जांच की जा रही है, स्कूल, आंगनवाड़ी भवन की वर्तमान स्थिति के साथ भोजन की गुणवत्ता भी परखी जा रही है शिक्षकों की उपस्थिति ,विद्यार्थियों को प्रदाय की जानी वाली पुस्तके,गणवेश, साइकिले आदि के संबंध में जानकारी संकलित कर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संस्था में पाई गई कमियों को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे है
जानकारी के मुताबिक सोमवार को संबंधित पटवारीओ द्वारा मूसामुंडी, गारकमत्ता,धनौली, बघरेली, पंचगाव, बिनझौरी, ऊपर टोला,बजाग माल में शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया गया।ओर वहां पर संचालित होने वाली गतिविधियों की वास्तविक जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट प्रस्तुत गई है। मूसा मुंडी माल में मध्याह्न भोजन की जांच की गई।जिसमें पाया गया कि भोजन में चावल, दाल,सोयाबीन बड़ी की सब्जी बनाई गई है। गारका मट्ठा माध्यमिक शाला के जांच में सामने आया कि शाला भवन टूट चुका है वर्तमान में निजी भवन में स्कूल संचालित हो रहा है शौचालय, एवं पानी की व्यवस्था नहीं है धनौली स्कूल में छात्रों को छः साइकिल प्रदान की गई है बजाग माल आंगनवाड़ी की जांच की गई,। यहां स्थित खंड स्तरीय सीनियर छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रों को प्राप्त होने वाली के सुविधाएं के विषय में जानकारी एकत्रित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.