राहुल गांधी ने स्तरहीन राजनीति को प्रोत्साहित किया
.राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर किया पुतला दहन

रेवांचल टाइम्स मण्डला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत पूज्य माताजी को लेकर बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मंच से दी गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मण्डला द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने केवल प्रधानमंत्री की माताजी का नहीं बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान किया है। यह कृत्य अक्षम्य है और देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल ने कहा कि “राहुल गांधी की यह सोच केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की माताओं और बहनों का अपमान है। ऐसी संकीर्ण मानसिकता को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
वहीं नगर पालिका नैनपुर अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राहुल गांधी ने करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है। मातृशक्ति इसका सख्त विरोध करती है और कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी होगी।
जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “कांग्रेस की यह ओछी मानसिकता केवल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की माताओं और बहनों का अपमान है। भारतीय जनता पार्टी इसे कभी सहन नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा प्रतिकार करती रहेगी। महिला मोर्चा ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि देश की गरिमा और मातृशक्ति के सम्मान के लिए वे सदैव संघर्षरत रहेंगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान मातृशक्तियों में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू कछवाहा प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल, भाजपा ग्रामीण्ण्हा अध्यक्ष अनीता तिवारी नगरपालिका नैनपुर अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, नगरपरिषद अध्यक्ष बम्हनी मीना हरदहा, नगरपरिषद अध्यक्ष बिछिया रजनी मरावी, श्रद्धा उईके, शिखा श्रीवास्तव, उमा यादव, ओमवती उइके, सीमा मरावी, दीपा श्रीवास, कौशल्या मरावी, प्रिया धुर्वे, कमला टांडिया, सारिका मिश्रा, श्रद्वा उइके करवेती, मनीषा ठाकुर, तरला कछवाहा, ज्योति परधान, मनीषा तिवारी, माया गुप्ता एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह, पारस असरानी, विनय मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, , राजकुमार चौकसे, सूर्यकांत जंघेला, सहित सुशील मिश्रा, सुनील मिश्रा, नरेश कछवाहा, सौरभ गुप्ता, मयंक विश्वकर्मा, सचिन शर्मा, संजय गुप्ता, मोंटी मलिक, इशांक साहू, रानू ठाकुर, सर्वेश शुक्ला, बसंत चौधरी, अवधेश दुबे,,सुधीर दुबे, रवि सोनवानी, श्याम दुबे,अंकित ज्योतिषी, मोनू शाह, झब्बू मिश्रा, मुकेश विश्वकर्मा, गोलू तिवारी, नरेश सिंधिया, हरीश गुरवानी,सत्यम मिश्रा, हबीब गौरी, अमन अग्रवाल,निम्बू शुक्ला, नयन, अंकित, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।