थाना निवास पुलिस की त्वरित कार्यवाही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के थाना निवास पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से अशोभनीय व्यवहार करने वाले शिक्षक को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना निवास की टीम ने तत्परता एवं गंभीरता से कार्य कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

घटना का विवरण:
थाना क्षेत्र निवास में एक नाबालिग छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि 27 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2 बजे स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने उसे जबरन गले लगाकर गलत नीयत से छेड़छाड़ की।

कानूनी कार्यवाही:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना निवास में तत्काल भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।

गहन पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल मंडला भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.