मेकल ने यंग स्टार को और खैरी ने खेल विभाग को दी मात

स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग में हो रहे रोमांचक मुकाबले
रेवाँचल टाईम्स – मंडला सोमवार को महात्मा गांधी स्टेडियम में स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग के अंतरगत मेकल फुटबॉल क्लब मंडला व यंग स्टार फुटबॉल क्लब और खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंडला व खैरी फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया। मेकल फुटबॉल क्लब मंडला व यंग स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेले गए मैच में मेकल ने यंग स्टार को 5 / 1 से शिकस्त दी। मेकल की तरफ से अभिषेक, हर्ष कुमार व कमलेश ने 1 – 1 और विकास ने 2 गोल किए। यंग स्टार की तरफ से एक मात्र गोल उत्कर्ष राय ने किया। दूसरा मैच खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंडला व खैरी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में हिमांशु, कुनाल और अनुज के गोलों की मदद से खैरी 3 / 0 से विजयी रही। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रानू राजपूत, ललित लोधी, मोहन शाह, अभिषेक, स्वामी शारदात्मानन्द, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष डॉ दिलीप शर्मा, जिला फुटबाल संघ व नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के सचिव अनिल सोनी, राजेंद्र शर्मा, पार्षद विनय वरदानी, अली इमाम अंसारी, मतीन खान, कुशल अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंगौर पंचू, पंकज उसराठे, मुजबी हसन, बिलाल अहमद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।