नगरपालिका की लापरवाही घटिया निर्माण कार्य से जनता में रोष
रेवांचल टाइम्स मण्डला, महाराजपुर शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के बाद सोल्डर ब्लॉक निर्माण कार्य को लेकर नागरिकों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। यह कार्य नगरपालिका की देखरेख में किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों से जानकारी के अनुसार सड़क किनारे पहले से मौजूद पानी की पाइप लाइन और विभिन्न टेलीफोन कंपनियों की केबल के ऊपर ही जबरन ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। कई जगहों पर पाइप लाइन फूटी हुई है, जिससे पानी रिस रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारियों नजर नही आ रहा है वही वार्डों के पार्षद भी चुपचाप है ।ज्यादा कुछ बात होती है तो कुछ के पति परमेश्वर सफाई देने सामने आते है।महाराजपुर में पहले भी नगरपालिका द्वारा निर्माण कार्य हुए।जिनकी गुणवत्ता पर सवाल उठे बात वही की वही आ गई है।पार्षदो को महाराजपुर में ही रहना है ।कम से अपने क्षेत्र के काम घटिया निर्माण कार्यो पर नजर तो रख सकते है।
न पेड़ों की जड़ें हटाई,गई न सतह की तैयारी
सीधे रखे जा रहे ब्लॉक
विकास के नाम पर पेड़ तो काट दिए गए, लेकिन उनकी जड़ें और ठूंठ जमीन में वैसे ही छोड़ दिए गए हैं। उन्हीं के किनारे ब्लॉक लगाने का काम बिना किसी जिम्मेदारी के किया जा रहा है। कई जगहों पर तो ब्लॉकों को सीधे डस्ट (मिट्टी) के ऊपर रख दिया गया है, जिससे यह कार्य ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे कार्य की न तो सही निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। लाखों रुपये की लागत से किए जा रहे इस कार्य को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब केवल कमीशन की नीयत से किया जा रहा है।
भविष्य में दोबारा खुदाई तय फिर लगेगा जनता का पैसा
विशेषज्ञों का मानना है कि पाइपलाइन और तारों की मरम्मत या रखरखाव के लिए भविष्य में दोबारा खुदाई की जाएगी, जिससे इन ब्लॉकों को हटाना पड़ेगा। ऐसे में दोबारा निर्माण कार्य होगा, और एक बार फिर जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा पानी में बहाया जाएगा।
की जाए इन निर्माण कार्य की जांच
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटिया कार्य की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर पालिका से अपील की है कि भविष्य में कोई भी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया जाए।परन्तु इन गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यो के चलते ठेकेदार कमीशन बाज मालामाल होते रहेंगे और शासन को चुना लगाते रहेंगे,।