स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग में झंडा टोला व धनगांव ने दर्ज की जीत

रेवाँचल टाईम्स – मंडला गुरुवार को महात्मा गांधी स्टेडियम में स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग के अंतर्गत पहला मैच झंडा टोला व आजाद टिकरिया के बीच खेला गया। इस मैच में झंडा टोला ने आजाद टिकरिया को 3 गोल से हराया। झंडा टोला की तरफ से अखलेश ने और अंकित ने 1 गोल किया। दूसरा मैच में धनगांव और झंडाटोला के बीच खेला गया। इस मैच में झंडाटोला ने धनगांव को 3/2 से हराया। धनगांव की तरफ़ से रितेश व लखन एक एक गोल किए। झंडाटोला की तरफ़ से अनुराग ने 2 व अंकित ने 1 गोल किया। तीसरा मैच आजाद टिकरिया व धनगांव के बीच खेला गया। इस मैच में धनगांव ने आज़ाद टिकरिया को 2 / 0 से हरा दिया। इस मैच में धनगांव की तरफ़ से पहला गोल रितेश व दूसरा गोल लखन ने किया। शुक्रवार को पहला मैच 2 बजे से खेल विभाग व यंग स्टार मंडला और दूसरा मैच 3 बजे से नैनपुर व झंडाटोला के बीच खेला जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.