ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालिका को मंडला पुलिस ने गुजरात से किया दस्तयाब
रेवांचल टाईम्स – मंडला, गुम एवं अपहृत बच्चों को खोजकर उनके परिजनों तक पहुँचाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेशव्यापी ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना बीजाडांडी पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में गुम हुई बालिकाओं की तलाश में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। एक बालिका को थाना क्षेत्र से, वहीं दूसरी बालिका को पुलिस टीम ने गुजरात जाकर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।