विकास खंड मोहगाँव के ग्राम सकरी, खैरी रैयत में नशा मुक्ति अभियान रैली का आयोजन

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत कौआडोंगरी के पोषक ग्राम सकरी, खैरी रैयत में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम के महिलाएं और पुरुषों ने संपूर्ण ग्राम में नशा को दूर करने के लिए रैली निकाली गई, रैली में ग्राम पंचायत सरपंच हरदयाल भवेदी सहित ग्राम के समस्त महिला -पुरुष व युवक शामिल रहे, रैली पश्चात बैठक रखा गया बैठक में यह निर्णय लिया गया की शराब बनाने और पीने वालों से 25-25 हजार रुपये दण्ड लिया जायेगा। वही शराब बनाने वाले व पीने वाले का पता बताने वाले को 5000 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा, इस तरह से संपूर्ण ग्राम को नशा मुक्त बनाने का सभी ग्रामवासियों ने शपथ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.