प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मंडला में भव्य प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम 23 सितंबर को

विकसित भारत की विषय पर होगी गहन चर्चा, डॉक्यूमेंट्री और प्रदर्शनी का भी रहेगा आकर्षण

रेवाँचल टाईम्स- मंडला सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडला द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस उपलक्ष्य में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मंगलवार, 23 सितंबर को सायं 4.30 बजे नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री के अद्वितीय जीवन, उनकी प्रेरणादायी उपलब्धियों और विकसित भारत के विजन पर विशेष चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि उपस्थित प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और सफलताओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म तथा उनकी कार्यशैली को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे कार्यों से अवगत कराना है।
कार्यक्रम के प्रमुख प्रवक्ता मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिवाकर जी , जबलपुर की वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रख्यात महिला नेत्री अश्विनी परांजपे के विशिष्ट अतिथि विकसित भारत विजय विषय पर अपने विचार रखेंगे और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।
कार्यक्रम संयोजक प्रवीण तिवारी एवं नगर भाजपा अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत ने मंडला जिले के सभी बुद्धिजीवी नागरिकों, सम्मानित प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, व्यापारिक वर्ग से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस प्रेरक आयोजन का हिस्सा बनें और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी सहभागिता दर्ज करें।
भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि यह कार्यक्रम न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी प्रेरणा को साझा करेगा बल्कि देश की विकास गाथा और आने वाले विजन 2047 की झलक भी प्रस्तुत करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.