विधि विधान से विधा महाशक्ति पीठ की हुई घट स्थापना

15

 

रेवाँचल टाईम्स – मण्डला, जिले के श्री सिद्ध दुर्गात्सव समिति बड़ी खैरी में नवरात्रि के प्रथम दिवस माता रानी की स्थापना विधि विधान से की गई। यहां पर घट स्थापना के साथ पूजन अर्चन करते हुए माता रानी विराजमान कराया गया। यहां पर शिवम् कृष्णाचार्य श्रीधाम वृंदावन ने माता रानी की स्थापना कराते हुए समिति पदाधिकारियों से संकल्प कराया। बता दें कि इस वर्ष श्री सिद्ध सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बड़ी खैरी अपने 54वें स्थापना वर्ष पर भक्तों के लिए भक्ति का अनोखा स्वरूप प्रस्तुत करने जा रही है। यहां पर विद्या महाशक्ति पीठ के तहत मां के दस दिव्य स्वरूपकृमां धूमावती, मां कमला, मां काली, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां षोडशी और मां छिन्नमस्ता की स्थापना विधि-विधान से की गई है। बड़ी खैरी में हर साल होने वाला यह दुर्गा उत्सव अपनी अनोखी भक्ति और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। युवा वर्ग बुजुर्ग और मातृशक्ति सभी इस आयोजन में विशेष सहयोग देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.