लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई में दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर

रेवांचल टाईम्स – मंडला चातुर्मास कमेटी एवं श्री विद्यासागर नवयुवक समिति एवं सकल दिगम्बर जैन समाज लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई के संयुक्त तत्त्वाधान में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्रीविद्यसागरजी महाराज एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के अवतरण दिवस (शरद पूर्णिमा) के पावन पर्व पर पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर जी एवं पूज्य मुनि श्री 108 निर्मद सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री विद्या स्वभाव भवन व्रतीनगरी पिण्डरई में दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 4 एवं 5 अक्टूबर को किया जा रहा हैं।ब्र. मनीष भैया, ब्र. आशीष भैया ब्र. सचिन भैया आदि समस्त पूर्णायु के वैद्यों के द्वारा योग, प्राणायाम, औषधि, जड़ीबूटी काढ़ा प्राणिक हीलिंग,पंचकर्म, एक्यूप्रेशर से तुरंत इलाज किया जाएगा। शिविर के संयोजक चौधरी रीतेश जैन एवं श्री हर्ष जैन दीप, मेडिकल ने समस्त जानकरी साधु सेवा समिति के मिडिया प्रभारी ऋषभ जैन को देते हुए उक्त शिविर में समस्त ग्राम एवं जिले वासियों को स्वास्थ्य लाभ हेतु आमंत्रित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.