टिकरा गिठोरी में रंगमंच भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

रेवांचल टाइम्स मोहगांव मंडला विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत खाल्हे गिठोरी के पोषक ग्राम टिकरा गिठोरी में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब बहुप्रतीक्षित रंगमंच निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गाँव में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद पंचायत मोहगांव के ब्लॉक अध्यक्ष गत सिंह भवेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा तथा जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। तीनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रंगमंच का निर्माण ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करेगा और संपूर्ण क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत खाल्हे गिठोरी के सरपंच मरावी और उपसरपंच निक्कू मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ ग्रामीणों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन संभव हो सके गत सिंह भवेदी ने कहा कि “गाँव की पहचान सांस्कृतिक धरोहर से होती है। टिकरा गिठोरी का यह रंगमंच पूरे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बनेगा।”शिव कुमार मिश्रा ने कहा कि “आज के बच्चे और युवा कल के भविष्य हैं। इस रंगमंच से नई प्रतिभाएँ जन्म लेंगी और ग्रामीण संस्कृति को आगे बढ़ाएँगी।”
बोध सिंह मरकाम ने इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि “यह रंगमंच आने वाले समय में हर वर्ग को जोड़ने वाला केन्द्र बनेगा, जहाँ लोग अपने विचार, भावनाएँ और संस्कृतियों को साझा कर सकेंगे।”गाँव के वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि रंगमंच बनने से न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सामाजिक आयोजन और नई प्रतिभाओं को भी पहचान और मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.