डीपीसी पत्नि संग साठ हजार रूपए रिश्वत लेते पकड़ाया
ईओडब्लू की कार्रवाई, स्कूल की मान्यता के एवज में मांगे 1.20 हजार
रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिला शिक्षा केन्द्र मंडला समग्र शिक्षा अभियान के डीपीसी अरविंद कुमार विश्वकर्मा पत्नि आरती विश्वकर्मा संग साठ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए ईओडब्लू की टीम ने पकड़ा है। डीपीसी के द्वारा जिले के ककैया गांव स्थित एक स्कूल की मान्यता क्लीयर करने के एवज एक लाख बीस हजार रूपए मांगे थे। रिश्वत खोरी में समग्र शिक्षा अभियान के एपीसी को सहआरोपी बनाया गया है। ईओडब्लू की टीम ने तीनो के खिलाफ आर्थिक अपराध की विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राइवेट स्कूलो की मान्यता को प्रदान की जाती है जिसके लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत न्यूनतम शैक्षिक और भौतिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया में नवीन मान्यता के ककैया विद्या निकेतन स्कूल संचालक रविकांत नंदा के द्वारा आवेदन पर आपत्ति लगा दी गई। स्कूल का भवन अधूरा रहा है। मान्यता को लेकर स्कूल संचालक से1 लाख 20 हजार रूपए की मांग की गई। बच्चो के अध्ययन प्रभावित ना हो इसके लिए स्कूल संचालक के द्वारा पहली किश्त एपीसी अवधेश नारायण पांडे को पचास हजार पहले दिए। स्कूल भवन का अधूरा निर्माण व मरम्मत कराने प्रमाण जमा करने के बाद मान्यता क्लीयर करने कहा। यहां शेष राशि सत्तर रूपए मांग गत दिवस की गई। गुरूवार की सुबह दस बजे जिला परियोजना समन्यवयक (डीपीसी) अरविंद कुमार विश्कर्मा पत्नि आरती विश्वकर्मा के साथ जबलपुर के लिए रवाना हुआ। यहां बिझिंया स्थित पेट्रोल पंप में स्कूल संचालक से दूसरी किस्त पहुंचाने की बात गई। स्कूल संचालक 60000 रूपए का पैकिट लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा। डीपीसी विश्कर्मा ने इस बार रिश्वत की राशि सीधे न लेकर अपनी पत्नी से कहा कि रुपयों का पैकेट रख लो । जैसे ही डीपीसी विश्कर्मा की पत्नी ने पैकेट लिया, ईओडब्लू की टीम ने दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम द्वारा पंप के सीसी टीवी कैमरे रिकार्ड के साथ कार्यालय से अहम दस्तावेज जब्त किए है। ईओडब्लू की टीम के डी एस पी स्वर्णजीत सिंह धामी एवं टीम शामिल रही।