ब्रेकिंग न्यूज़….सिवनी कलेक्टर का तबादला, नए कलेक्टर का पदभार ग्रहण

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी- मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत सिवनी की कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (IAS-2015) का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह अब श्रीमती शीतला पटले (IAS-2014) को सिवनी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

श्रीमती शीतला पटले 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। अब तक वे नरसिंहपुर जिले की कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। राज्य शासन ने उन्हें स्थानांतरित कर सिवनी जिले का दायित्व सौंपा है।

वहीं सुश्री संस्कृति जैन को आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल एवं अतिरिक्त प्रभार मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल सौंपा गया है। उनके कार्यकाल में सिवनी जिले में कई प्रशासनिक सुधार और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई।

नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने जा रहीं श्रीमती शीतला पटले से जिलेवासियों को उम्मीद है कि वे विकास कार्यों की रफ्तार को और आगे बढ़ाएंगी तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.