अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल,ने बिनैका में किया भव्य शस्त्र पूजन आयोजित
रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा ग्राम पंचायत बिनैका के चांदनी चौक में नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण आयोजन स्थल के सामने भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया शस्त्र पूजन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं महिलाओं,ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी सनातनी धर्म प्रेमियों के द्वारा सोमवार को चांदनी चौक में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बिनैका में दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी भागवत पुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते भागवत पुराण पंडाल में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी शस्त्र पूजन में सम्मिलित हुए सर्वप्रथम प्रभु श्री राम, श्री हनुमान जी, और माँ दुर्गा का पूजा पाठ और मंत्रउच्चारण कर विधि विधान के साथ धर्म, देश, और परिवार की रक्षा के लिए उठाये जाने वाले शस्त्रों की पूजा की गई वही कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का वितरण किया गया विभाग संगठन मंत्री अरविंद बघेल के द्वारा बताया गया कि शस्त्र हमे धर्म, समाज और परिवार की रक्षा के साथ देश की रक्षा का संदेश देता है।उन्होंने कहा की असत्य पर सत्य की विजय जोकि रामायण काल से ही शस्त्र पूजा की परंपरा चली आ रही है।विजया-दशमी के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर असत्य का सर्वनाश किया था एवं रामायण में भी इस बात का उल्लेख है कि रावण का वध करने से पहले भगवान श्री राम ने शस्त्रों की पूजा की थी। तभी से नवरात्रि के इस महापर्व पर शस्त्र पूजन किया जाता है।कार्यक्रम में उपस्थित- विभाग संगठन मंत्री अरविंद बघेल, विभाग अध्यक्ष चंद्रप्रकाश दुबे, जिला अध्यक्ष रामगोपाल यादव,प्रांत संगठन मंत्री ओम प्रकाश यादव जिला अध्यक्ष विशाल चंदौल , जिला महामंत्री प्रवीण यादव, महामंत्री सागर पटेल, कार्य अध्यक्ष सुनील कछवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कछवाहा उपाध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, सह संगठन मंत्री प्रकाश यादव, जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन कुशवाहा,जिला गौ रक्षा प्रमुख सुमित सोनी, नगर अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, अखिलेश बाजपेई, पूरन कछवाहा,अरविंद कछवाहा एवं सभी सदस्य, पदाधिकारी मौजूद रहे।