पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने किया संबोधन 

 

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता एवं जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला के आतिथ्य में संपन्न हुई।

 

बैठक में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने आगामी 29 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान विभिन्न सत्रों में होने वाले प्रशिक्षण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने अपने संबोधन में पार्टी के निर्देशों का उल्लेख करते हुए सभी कार्यकर्ताओं की अनिवार्य उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होंने विषय विशेषज्ञ वक्ताओं से अपेक्षा की कि वे अपने विषयों को सारगर्भित, स्पष्ट एवं समयबद्ध रूप में प्रस्तुत करें, जिससे कार्यकर्ताओं को अधिकतम लाभ मिल सके।

 

प्रशिक्षण महाअभियान की विस्तृत कार्ययोजना जिला संयोजक कमलेश उइके द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा, सत्रों का क्रम एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।

 

बैठक में संभागीय प्रभारी प्रशिक्षण विजय झांझरी, संभागीय कार्यालय मंत्री भारत घई, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती भारती साहू, प्रियवर सिंह ठाकुर सहित प्रशिक्षण वर्ग के विषय वक्ता, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.