प्राचीन बड़ी सिंहवाहिनी मंदिर में लगा भक्तों का तांता

 

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, महिष्मति नगरी मंडला के वार्ड नंबर 9 सिंहवाहिनी वार्ड में स्थित प्राचीन सिंहवाहिनी जिसे लोग बड़ी सिंहवाहिनी तथा सेठ परिवार का दिवाला के नाम से जानते हैं यह मंदिर शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है जो सेठ भद्देलाल गणेश प्रसाद अग्रवाल के परिवार की देखरेख में है इस प्राचीन मंदिर की खास बात यह है की प्रतिवर्ष चैत्र एवम क्वार की नवरात्रि में बड़ी संख्या में ज्वारे एवम खप्पर भक्तों द्वारा बोए जाते हैं मंडला शहर के अलावा दूरस्थ अंचलों से भक्त अपनी मनोकामना लेकर मां के दर्शन को आते हैं मां उनकी मनोकामना सदैव पूर्ण करती है इस दौरान जस एवम भजन का कार्यक्रम भी किया जाता है नवरात्रि के प्रथम दिन से ही जल चढ़ाने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है नवमी के दिन जवारों का विसर्जन जुलूस मंदिर से प्रारंभ होकर धूमधाम से सेठ भद्देलाल मार्ग से होता हुआ उर्दूघाट में किया जाता है जहां हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहते है इसी घाट के किनारे परिवार द्वारा स्थापित शिवालय भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.