शर्मसार हुई माँ की ममता,3 दिन के नवजात शिशु को जंगल मे फेंका

शिक्षक ने नौकरी जाने के डर से नवजात शिशु को जंगल में छोड़ हुए फरार

रेवांचल टाईम्स – छिंदवाड़ा, जिले के हर्रई विकासखण्ड के धनोरा चौकी के अंतर्गत ग्राम नांदनवाड़ी में एक हृदय विदारक घटना सामने आई जहां एक नवजात शिशु बालक को उसके ही माता-पिता ने लावारिस हालत में छोड़ दिया जिस पर राहगीर की नजर पड़ने पर उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दिया एवं प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के अनुसार नवजात शिशु के शरीर में चीटियां एवं अन्य कीड़े लगने से हल्के से शरीर मे निशान आये हैं। प्राथमिक उपचार किया गया और नवजात बच्चे को जिला अस्पताल रिफर किया गया।

नवजात बच्चा खतरे से बाहर
धनोरा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार धारा 93 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोषी माता-पिता की तलाश की गई जो कि दोषी पिता बबलू डांडोलिया तथा माँ राजकुमारी डांडोलिया ग्राम सिधौली थाना तामिया निवासी और अमरवाड़ा में रहकर ग्राम नांदनवाड़ी में प्राथमिक शाला में वर्ग 3 में शिक्षक है पूछताछ पर चौथी संतान होने से नौकरी से सस्पेंट (सेवा समाप्त) होने के डर
से पत्नी के गर्भावस्था को छुपाते हुए स्वयं द्वारा घर में दिनांक 23.9.2025 को रात्री लगभग 3 बजे प्रसव कराकर बच्चे को जन्म दिया उक्त समय महिला राजकुमारी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरवाड़ा में उपचार हेतु ले गया उपचार पश्चात घर वापस आने पर दोनों पति-पत्नी ने षड्यंत्र रचते हुए नवजात शिशु को नांदनवाड़ी के जंगल में लावारिस स्थिति में छोड़ दिया धनोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

इनका कहना हैं

मेरे द्वारा जांच किया गया बच्चा बबलू डांडोलिया का निकला मैने दोनों माता पिता के डीएनए टेस्ट के लिए पहुचाये है रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा किया जा सकता है और आगे की कार्यवाही की जावेगी

चौकी प्रभारी लखनलाल अहिरवार

आपके माध्यम से जानकारी मिली है शिक्षक बब्बू डॉडिलिया के द्वारा जो ऐसी घटना की है समाज के लिए अशोभनीय घटना है संबंधित को नोटिस भेजकर जिला से कार्यवाही की मांग की जावेगी
विनोद वर्मा बीआरसी अमरवाड़ा

हमारे ग्राम में ऐसी घटना कभी नहीं हुई और आज ये घटना बब्बू डॉडिलिया के द्वारा किया गया है इनके खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए जिससे समाज में ऐसी घटना कभी न हो सके पुलिस विभाग से मांग करते हे कि कार्यवाही होना चाहिए।
ग्रामीण नंदनवाड़ी धनौरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.