थाना बिछिया पुलिस ने किया शातिर चोर गिरोह का खुलासा
चार आरोपियो अलग अलग थाना क्षेत्र से चोरी की गईं से 6 मोटर साईकिल बरामद
रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के थाना बिछिया क्षेत्र मे मोटर साईकिल चोरी की घटना के संबंध में विवेचना के दौरान गठित टीम व्दारा प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दिनांक 30.09.2025 को सिझौरा से चोरी की होण्डा शाईन मोटर सायकल के साथ संदेही रॉकी उर्फ योगेश गायकवाल एवं कल्लू उर्फ शिवचंद उईके को पकड़ा गया। संदेही ने पूछताछ में घटना के सबंध में बताते हुये अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मण्डला तथा आसपास के जिलों में चोरी करना स्वीकार किया है। मामले में उक्त चारों आरोपियो से विस्तृत पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि उन्होनें मण्डला के अलग अलग क्षेत्र, बालाघाट एवं सिवनी जिला अन्तर्गत 11 मोटर साईकिल की चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि रोड किनारे एवं सुनसान जगह में खडी मोटर सायकल का लॉक तोडकर उनको चालू कर चोरी की घटना कारित करना बताया है। पुलिस के लगातार प्रयास से आरोपियो को पकड़ने एवं उनके कब्जे से 06 मोटर साईकिलें जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है तथा शेष मोटर साईकिल की जप्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपी शिवचंद उइके के विरूध्द थाना बिछिया में पूर्व में चोरी के 02 अपराध, आरोपी रॉकी उर्फ योगेश गायकवाल के विरूध्द थाना बिछिया में चोरी के तीन अपराध, राहुल कसार के विरूध्द थाना बिछिया में अलग अलग धाराओं में कुल 6 अपराध पंजीबध्द है। उक्त आरोपियो के संबंध में जिले एवं अन्य दीगर जिलों से भी आपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही आरोपियों से चोरी किये गये वाहनों और अन्य चोरियों के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है।
जप्तशुदा मोटर सायकल
1 होंडा शाईन मोटर सायकल कमांक MP 51 MH 4742
2 काले रंग की पल्सर एनएस मोटर सायकल MP 51 ZD 0836
3 नीले रंग की होंडा एक्टिवा MP 51 ZA 9644
4 लाल काले रंग की पल्सर MP 20 NM 6520
5 काले रंग की होंडा शाईन मोटर सायकल कमांक MP 51 MH 6752
6 नीले रंग की बजाज सीटी 100 मोटर सायकल कमांक MP 51 MK 4403
गिरफ्तारशुदा आरोपी के अपराध
1 शिवचंद उईके उर्फ कल्लू पिता बिजनू उईके उम्र 20 साल नि० ग्राम धनगांव घुटास थाना बिछिया
2 रॉकी उर्फ योगेश गायकवाल पिता इशूदास गायकवाल उम्र 19 साल नि० घुटास थाना बिछिया
3 राहुल कसार पिता गणेश कसार उम्र 22 साल नि० ग्राम घुटास थाना बिछिया
4आनंद सारथी पिता छंगालाल सारथी उम्र 24 साल नि० राजीव कालोनी झण्डा चौक नाला के पास देवदरा थाना मण्डला इन सभी से पुलिस के द्वारा पूछताछ जारी हैं।