नैनपुर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन

742

नैनपुर। विजयादशमी के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और ओजस्वी महिला परिषद के तत्वावधान में नगर में शस्त्र पूजन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, श्रीहनुमान और माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण से हुई। इसके बाद मातृ शक्ति ने बड़ी संख्या में शामिल होकर शक्ति प्रदर्शन किया। महिलाओं की सैकड़ों की संख्या में भागीदारी ने शोभायात्रा को विशेष स्वरूप दिया।

बजरंग व्यायाम शाला के युवाओं ने पारंपरिक शस्त्रों का प्रदर्शन कर शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। रैली जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहाँ महाप्रसाद वितरण किया गया।

आयोजन समिति ने विजयादशमी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन को समाज, धर्म और परिवार की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा का संदेश बताया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.