आप कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर सतत् सेवा का लिया संकल्प
रेवाँचल टाईम्स – मण्डला आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दो अक्टूबर को गांधी जयंती अवसर पर समाज की सतत् सेवा का संकल्प लिया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पालक महासंघ जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि गुरुवार दो अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे नर्मदा नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक एवं ख्याति प्राप्त गांधी मैदान पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर फूलमाला अर्पित की गई। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डी.डी.कुमरे ने बताया,कि भारत देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र की स्थापना तक गांधी जी के अतुलनीय योगदान को सामूहिक रूप से याद कर सतत् समाज सेवा का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रगुप्त नामदेव एवं डी.एस.वरकड़े ने देशवासियों से अपील भी की है,कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र की आजादी को अमर बनाए रखने के लिए व्यक्ति, समाज और देश निर्माण के लिए साथ ही देश के ज्वलंत मुद्दों से निपटने के लिए गांधी जी के दिखाए मार्ग सत्य अहिंसा के सहारे संकल्प के साथ चलते रहने देश का हर नागरिक तैयार रहे।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता डी एस वरकड़े, चंद्रगुप्त नामदेव, डी डी कुमरे,एड. एस.के.परस्ते,सहजान परस्ते एवं पी डी खैरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।