आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के अवतरण दिवस पर निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

रेवांचल टाईम्स – मंडला, लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई में परमार्थकारी गुरुदेव परम पूज्य आचार्य भगवन् श्रीविद्यासागरजी यतिराज एवं स्वगुरु छविधारी आचार्य महाराज श्रीसमयसागरजी महाराज के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर नगर में विराजमान पूज्य मुनि श्रीनीरजसागरजी एवं पूज्य मुनि श्रीनिर्मदसागरजी की प्रेरणा एवं मंगल सानिध्य में 4 और 5 अक्टूबर को दो दिवसीय विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जो कि पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के आशीर्वाद से संचालित “पूर्णायु आयुर्वेद चिकित्सालय एवं अनुसंधान विद्यापीठ जबलपुर” साथ ही “शांतिधारा गिर गौशाला एवं पंचगव्य अनुसंधान केंद्र बीनाबारह” संस्थाओं के सहयोग लगाया गया। इसमें वैधराज मनीष जी के साथ उनकी पूरी टीम वासुपुज्य भैया,स्वप्निल भैय्या,सपन भैय्या, किंचित भैय्या, सचिन भैया,बैधराज आशीष गोस्वामी के साथ उनकी पूरी टीम,शैलेश जी वैध सलिल जी,पारस जी,अविनाश तिवारी जी, आशी जी,रामावैध ,शुभांजलि ज्योतिषी, आदि देश के विभिन्न स्थानों से लगभग 15 अनुभवी वैद्य एवं वैद्या और उनके साथ आयुर्वेद में पारंगत 20 सहयोगियों ने निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाए प्रदान की, BMO नैनपुर डा राजीव चावला जी, डा आर्यष जैन ने भी अपनी पूरी टीम के साथ शिविर में सेवाएं प्रदान की,दो दिवसीय शिविर में लगभग 2500 से भी अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया… शिविर के अंतर्गत भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार जन-जन के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल भावनाओं से नाड़ी परीक्षण, पंचकर्म, एक्यूप्रेशर के माध्यम से रोग का उपचार किया गया। 0 से लेकर 16 साल तक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए “स्वर्ण प्राशन” दवा पिलाई गई साथ ही परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों के परामर्श अनुसार सभी को निःशुल्क औषधि ,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले काढ़े एवं फलों का वितरण समाज के द्वारा किया गया , शिविर के दौरान नेत्र परीक्षण भी किया गया जिसके तहत 422 लोगों की जांच की गई जिसमें 180निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। सकल दिगंबर जैन समाज, श्री विद्यासागर नवयुवक कमेटी, चातुर्मास कमेटी, महिला मंडल, बालिका मंडल एवं पाठशाला परिवार सभी ने इस ऐतिहासिक शिविर को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।जिले के वरिष्ठ नेताओं,एवं अधिकारियों ने भी शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ लाभ लिया,शिविर आयोजक सकल दिगंबर जैन समाज ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.