वृक्षारोपण कर चिराग ने अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया।

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के नैनपुर में आज तीन साल के होने पर चिराग नामदेव का जन्मदिन ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल रेवाड़ा (नैनपुर) के बच्चों के साथ केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया ,शिक्षकों एवं बच्चों ने परिवारजनों शुभचिंतकों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भाजपा सोशल मीडिया के जिला सह प्रभारी एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडला के जिला कार्यालय मंत्री दीपक नामदेव ने आज अपने सुपुत्र चिराग के जन्मदिन पर सभी से आग्रह किया अपना या परिवारजनो का जन्मदिन, सालगिरह शुभ कार्यों पर वृक्षारोपण करे पर्यावरण के लिए अपना सहयोग प्रदान करे। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। वृक्ष से हमें निरंतर जीवन दायिनी ऑक्सीजन निःशुल्क प्राप्त होती है।
वही स्कूल ज्ञान का सबसे बड़ा मंदिर होता है इसलिए बच्चों का जन्मदिन स्कूल के बच्चों के साथ ही मनाते है।