छठ मईया का सबसे महत्वपूर्ण चढ़ावा है गन्ना, इस महाप्रसाद के गुण जानकर हो जाएंगे हैरान

27

शनिवार 25 अक्टूबर से आस्था का महापर्व छठ शुरुआत होने जा रही है। ये त्योहार भारत के सबसे कठिन एवं पवित्र और बड़े पर्व में से एक है। इस त्योहार की तैयारियां दिवाली खत्म होते ही शुरु हो जाती है। आपको बता दें, ये पर्व सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक नजरिए से भी बड़ा महत्व रखता है।

इस महापर्व के दौरान पूजा में जो सबसे खास होता है वो है गन्ना, जिसे प्रसाद के तौर पर खाया जाता है। कहा जाता है कि गन्ना छठ मईया का पसंदीदा प्रसाद है। लेकिन, बता दें, गन्ने के सिर्फ धार्मिक रूप से ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी छठ पर्व में अहमियत दी जाती है। तो बिना देर किए आज जानते हैं कि छठ मईया का पसंदीदा चढ़ावा गन्ना खाने से सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

छठ मईया का पसंदीदा प्रसाद गन्ना खाने के फायदे:

पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, छठ मईया का पसंदीदा फल गन्ना खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। गन्ने में भरपूर मात्रा में फाइबर होती है। ऐसे में ये पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। गन्ना खाने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी कई समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी प्रोब्लेम्स से परेशान हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।

शरीर को दे तुरंत एनर्जी

एक्सपर्ट्स बताते है कि, गन्ने खाने से सिर्फ पेट सही नहीं रहता है, बल्कि शरीर को तुंरत एनर्जी मिलती है गन्ने में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिसकी वजह से इसे खाने या इसका रस पीने से शरीर में इंस्टेंट ग्लूकोज बढ़ता है और शरीर को तुंरत एनर्जी मिलती हैं।

यूरिन प्रॉब्लम से राहत

आपको बता दें, गन्ना यूरिन यानी मूत्र संबंधी प्रॉब्लम से भी राहत दिलाता है। जैसे अगर किसी को बार-बार पेशाब आना या जलन की समस्या है तो गन्ने का सेवन फायदेमंद होता है। ये मूत्राशय को साफ करता है और शरीर में लिक्विड बैलेंस को बनाए रखता है। साथ ही, इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

लिवर के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद में तो गन्ने को लिवर क्लींजर कहा जाता है। गन्ना लिवर को हेल्दी बनाए रखने में भी मददगार है। इसमें मौजूदा एंटीऑक्सीडेंट लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और रिबर्थ में हेल्पफुल होते हैं। साथ ही, यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में हेल्प करता है और पीलिया जैसी बीमारियों से बचाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.