घुघरी पूर्व सांसद स्वर्गीय श्यामलाल धुर्वे की प्रतिमा का अनावरण, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मंत्री केदार कश्यप रहे मौजूद

रेवांचल टाइम्स घुघरी मंडला जनपद पंचायत घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी में आज, 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को पूर्व सांसद स्वर्गीय श्यामलाल धुर्वे जी की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनसैलाब उमड़ा और स्वर्गीय धुर्वे जी के योगदान को याद किया गया।
प्रतिमा का अनावरण प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप के कर कमलों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा मंडल सलवाह के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं।
दोपहर 1 बजे शुरू हुआ यह गरिमामय कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान दोनों मुख्य अतिथियों ने स्वर्गीय श्यामलाल धुर्वे के संसदीय जीवन और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मंडला प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंडला संजय कुशराम, डिंडोरी जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, विधायक नारायण सिंह पट्टा, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश साहू, जयदत्त झा, महेंद्र पटेल, महेंद्र राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष रोचीराम गुरुवानी, डॉ विजय आनंद मरावी, पूर्व जिला महामंत्री नीरज मरकाम, जिलामंत्री कौशल्या मरावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे, सुरेंद्र धुर्वे, सरपंच कमली बाई धुर्वे, समाजसेवी जेहर सिंह धुर्वे, पुष्पेंद्र चौकसे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल एस उइके, खंड पंचायत अधिकारी वसंत राव मरावी सहित घुघरी के भाजपा नेता, जिला भाजपा से आए हुए समस्त जनप्रतिनिधि, सचिव संघ अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में ग्राम के लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।स्वर्गीय श्यामलाल धुर्वे जी को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनकी प्रतिमा क्षेत्रवासियों को सदैव जनसेवा और सादगीपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.