मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के दीपावली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव की शिरकत

26

रेवांचल टाईम्स – दीपावली मिलन कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क बल्लभ भवन भोपाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहन यादव भगवानदास सबनानी विधायक दक्षिण पश्चिम विधान मुख्य अतिथि एवं संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष, कुलदीप सिंह गुर्जर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष तिलक क्षेपन, पुष्प माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ हेमन्त श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं मंत्री जितेंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम आगामी समय के कर्मचारी हित में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उज्जैन संभाग से प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी के नेतृत्व में सहज सरकार प्रदेश मंत्री, मांगीलाल पाटीदार संभागीय अध्यक्ष, गौरव सक्सेना संभागीय सचिव, जितेंद्र शाक्य संयोजक, संदीप जैन सह संयोजक, सतीश व्यास आयुष, प्रवीण लोडवाल आयुष, शिवकुमार शर्मा आयुष, शिवेंद्र चौहान, मोहित गुप्ता आयुषविभाग सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.