भाजपा ने बढ़ाया नारी शक्ति का सम्मान….अश्विनी परांजपे

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मण्डला में संपन्न हुआ मातृशक्ति सम्मेलन

46

रेवाँचल टाईम्स – मंडला। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंडला में आज भव्य महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलेभर की मातृशक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमति अश्विनी परांजपे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तेल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के तहत उपस्थित महिलाओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। महिलाओं ने बताया कि कैसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन को बदलने वाली, हमें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने वाली यदि कोई सरकार है, तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
मुख्य अतिथि श्रीमति अश्विनी परांजपे ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस प्रकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं और अभियान चला रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि “आज मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के खातों में राशि हस्तांतरित होने से उनके चेहरों पर जो आत्मविश्वास और खुशी झलकती है, वह आत्मनिर्भर भारत की सच्ची तस्वीर है।”
विशिष्ट अतिथि प्रो. श्रीमती रश्मि बाजपेई ने कहा कि “मां एक अनुपम शक्ति है, महिला यदि ठान ले तो असंभव को भी संभव कर सकती है।” उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि “आज हमें गर्व है कि हमारे देश की महिलाएं गांव-गांव समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर वे अपने परिवार और समाज दोनों को सशक्त बना रही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि स्वदेशी भाव को अपनाना भी है हमें देशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा ने सभी उपस्थित महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प दिलाया। वही भाजपा प्रदेश महामंत्री शशी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का मूल भाव स्वदेशी को अपनाना और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं बल्कि सामाजिक नेतृत्व की भूमिका भी निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की मातृशक्ति को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में नई ऊँचाइयाँ मिली हैं। हर महिला को अब यह विश्वास है कि वह स्वयं अपने परिवार और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जहां मंच का संचालन श्रीमती अनीता तिवारी एवं श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने किया।
वही अंत में श्रीमती उमा यादव ने उपस्थित मुख्य अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच में पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, शैलेष मिश्रा, जिला महमंत्री नरेश चंद्रोल, जिला मंत्री कौशल्या मरावी,रक्षा अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, नगरपरिषद अध्यक्ष मीना हरदहा, रजनी मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, जनपद अध्यक्ष ओमवती उइके, श्रद्वा उइके करवेती, सुषमा मिश्रा,साधना उसराठे, मनीषा ठाकुर, पुष्पा ज्योतिषी ,सुधा गौतम, उमा यादव, सरोज सोनी, किरण स्वामी ,कल्पना बरमैया, अंजू यादव, पुष्पा ज्योतिषी, संतोषी चंद्रोल, जानकी राजपूत,सीमा मरावी,गंगोत्री बडगैया, ज्योति पटेल, मुन्नीबाई, जनपद सदस्य श्रीमति सीमा सिंगौर सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं समाज की अग्रणी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.