धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम 15 नवंबर को, प्रति-पल कार्यक्रम जारी

 

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – डिंडौरी जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में 15 नवंबर 2025 को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा प्रतिपल कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार समस्त गतिविधियाँ निर्धारित समयानुसार संपन्न होंगी।

 

प्रतिपल कार्यक्रम इस प्रकार है— 11:30 से 11:45 बजे — भगवान बिरसा मुण्डा प्रतिमा स्थल में माल्यार्पण, 11:45 से 12:00 बजे — रानी अवंती बाई प्रतिमा स्थल से रैली, कार्यक्रम स्थल (उत्कृष्ट विद्यालय मैदान) तक, 12:00 बजे — अतिथि आगमन, 12:00 से 12:05 बजे — दीप प्रज्ज्वलन, 12:05 से 12:10 बजे — वंदे मातरम् गान, 12:10 से 12:15 बजे — अतिथियों का स्वागत, 12:15 से 12:20 बजे — स्वागत उद्बोधन, 12:20 से 12:50 बजे — सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12:50 से 01:05 बजे — मुख्य अतिथि उद्बोधन, 01:05 से 01:15 बजे — हितलाभ वितरण, 01:15 से 01:30 बजे — लाइव प्रसारण का अवलोकन, 01:30 से 01:32 बजे — आभार प्रदर्शन, अपराह्न 01:32 — स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन होगा।

कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी विभागों को दायित्वानुसार तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.