डिंडौरी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों से कुल 61 पाव मदिरा जब्त

देनिक रेवाँचल टाईम्स – डिंडौरी, 14 नवंबर, 2025 कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा आज महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। आबकारी उपनिरीक्षक एवं उनकी टीम ने वृत्त डिंडौरी के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तलाशी की कार्यवाही की, जिसमें चार व्यक्तियों से अवैध मदिरा बरामद की गई।
कार्यवाही के दौरान कुल 61 पाव विदेशी एवं देशी मदिरा जब्त की गई, जिसमें श्री लक्ष्मण पिता गोविंद बर्मन, निवासी वार्ड नं. 9 डिंडौरी, जबलपुर बस स्टैंड क्षेत्र से 5 पाव विदेशी जीनियस रम, 6 पाव गोवा रम, 7 पाव देशी मदिरा (प्लेन), श्री रामानुज पिता मोहनदास बर्मन, निवासी वार्ड नं. 4 डिंडौरी, जबलपुर बस स्टैंड क्षेत्र से, 6 पाव जीनियस रम, 3 पाव जीनियस व्हिस्की, 3 पाव देशी मदिरा (प्लेन), श्री गोलू बर्मन पिता रामप्रसाद, निवासी वार्ड नं. 4 डिंडौरी, जबलपुर बस स्टैंड क्षेत्र से, 2 पाव जीनियस व्हिस्की, 8 पाव देशी मदिरा (प्लेन), श्री गया राम पिता लच्छु सिंह परस्ते, निवासी रमपुरी शहपुरा से 21 पाव गोवा रम (विदेशी मदिरा) जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.