डिंडौरी में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम संपन्न, किसानों व महिला समूहों को मिला प्रोत्साहन

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – डिंडौरी : 14 नवंबर, 2025 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (अग्रणी बैंक) द्वारा आरसेटी डिंडौरी में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों (SHGs) तथा ग्रामीण उद्यमियों को विभिन्न कृषि आधारित योजनाओं के तहत ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक रविशंकर सिंह, एनआरएलएम की जिला प्रबंधक माइक्रो फाइनेंस श्रीमती निशा पड़वार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक श्री कमलेश भलावी, तथा आरसेटी निदेशक श्री एस.एस. समद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री ओम मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर लाभार्थी दीपिका सिंगौर, राधिका पड़वार, हंसराज, मुकेश कुमार, नीता साहू, हेमंत सहित अन्य हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले के किसानों और महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
अतिथियों के प्रमुख वक्तव्य
एलडीएम श्री रविशंकर सिंह ने कहा—“डिंडौरी जिले की कृषि क्षमता अपार है। बैंक की यह योजनाएँ किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रसंस्करण तथा सौर ऊर्जा आधारित कार्यों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगी।”
एनआरएलएम जिला प्रबंधक माइक्रो फाइनेंस श्रीमती निशा पड़वार ने कहा— “महिला स्व-सहायता समूहों को सिलाई, डेयरी, सूक्ष्म-उद्यम और फूड प्रोसेसिंग के लिए आसान ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।”
वरिष्ठ प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बताया — “ बैंक किसानों और SHGs को सरल प्रक्रिया के साथ किफायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर पात्र हितग्राही को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके। ”
कार्यक्रम में प्रस्तुत प्रमुख योजनाएँ
सेंट पोल्ट्री योजना
• मुर्गी पालन इकाई की स्थापना/विस्तार
• 8.35 प्रतिशत ब्याज दर से
• 50 करोड़ तक ऋण सुविधा
सेंट फूड प्रोसेसिंग प्लस योजना
• चावल, तेल, मसाला, दूध आदि प्रसंस्करण यूनिट हेतु
• 7.85 प्रतिशत ब्याज दर
• 100 करोड़ तक ऋण सीमा
सेंट कोल्ड स्टोरेज योजना
• कोल्ड स्टोरेज व वेयरहाउस निर्माण
• 7.85 प्रतिशत ब्याज दर
• 50 करोड़ तक ऋण
सेंट SHG–NRLM योजना
• महिला SHGs हेतु सिलाई, सूक्ष्म उद्योग आदि
• 7 प्रतिशत ब्याज दर
• 20 लाख तक ऋण सुविधा
सेंट सोलर–PM कुसुम योजना
• 2 मेगावाट तक सौर ऊर्जा संयंत्र
• 8.70 प्रतिशत ब्याज दर
• 10 करोड़ तक ऋण
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ
• किसानों व महिला SHGs के लिए मौके पर ही ऋण आवेदन की सुविधा
• विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई
• कई लाभार्थियों को प्राथमिक स्वीकृति पत्र वितरित
• ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान

Leave A Reply

Your email address will not be published.