ग्राम पंचायत केहरपुर में बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती समारोह

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला ग्राम पंचायत केहरपुर में बड़े हर्ष के साथ मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई, जिसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिवस विशेष रूप से आदिवासी समाज के संघर्ष, स्वाभिमान एवं उनकी सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है.
ग्राम के सरपंच सतवंत सिंह उलारी ने ग्राम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती के अवसर पर सभी ग्रामवासियो से आग्रह किया की हम सब उनके सपनो को साकार करने के लिए एवं अपने जल, जंगल, ज़मीन अपने अधिकार सुरक्षित करने के लिए ग्राम सभा को सशक्त करना अति आवश्यक है जिससे मावा नाटे मावा राज यानि हमारे गाओं मे हमारा राज स्थापित हो,
रागिनी हरदहा ने ग्राम सभा को सम्बोधित करते हुए बिरसा मुंडा जी की जीवनी पर विस्तृत चर्चा कर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी भी दिया जिसकी समस्त महिलाओं ने सराहना किया।
बिरसा मुंडा जयंती की महत्ताभगवान बिरसा मुंडा को ‘धरती आबा’ कहा जाता है—उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आदिवासी समुदाय को अपने अधिकारों एवं संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया। उनकी जयंती पर जनजागरण रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा जागरूकता हेतु आयोजन, प्रदर्शनी और स्थानीय स्तर पर विविध गतिविधियाँ ग्राम पंचायतों, जिलों एवं राज्यों में आयोजित की गईं.जिनमें ग्राम पंचायत स्तर पर भी जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. इस वर्ष स्थानीय आयोजन ग्राम पंचायत केहरपुर में इस ऐतिहासिक पर्व को सामूहिक रूप से मनाया गया, जिसमें ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों एवं युवाओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे:- सतवंत सिंह उलारी सरपंच ग्राम पंचायत केहरपुर,संतोष ठाकुर (सचिव), राजेंद्र चौधरी(जिला समन्वयक) जन अभियान परिषद मंडला, संतोष झरिया (ब्लॉक समन्वयक) जन अभियान परिषद मंडला, गंगोत्री बड़गैया नवाकुर समिति, रागिनी हरदहा (मेंटर), बसंत धुर्वे (प्रधानाध्यापक एवं BLO), संदीप आर्सिया (GRS), चंद्रकली भाँवरे (मोबेलाइजर) पूजा बैरागी, संतु मरावी (पंच), हेमलता मरावी, ज्योति भाँवरे, व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.