बिछिया में रंगमंच कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा जयंती विभिन्न झांकियां के साथ प्रस्तुत की गई।

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के भुआ बिछिया में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विनोद रंगमंच, बिछिया में दिनांक 14 नवंबर से जनजातीय गौरव कार्यक्रम प्रारंभ हैं, जिसके तारतम्य में मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी, जिला मंत्री शशिकांत श्रीवास्तव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह कोकड़िया, सांसद प्रतिनिधि अशोक नानकानी, मंडल महामंत्री नरेश राजपूत मंडल उपाध्यक्ष दीपक कटारे, पार्षद पूनम रजक मीडिया प्रभारी शोभित रावत, दीपक पाण्डेय एवं समस्त मंडल कार्यकर्ता बंधु द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें बिछिया मंडल के साथ नगर एवं ग्राम के सभी वरिष्ठजन एवं आमजन मौजूद रहे। 16 नवंबर तक प्रत्येक शाम को 06 से 08 बजे तक चलने वाले उक्त कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजातीय गौरव के इतिहास का वर्णन विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बाहर से आए हुए कलाकार व नाट्य रूपांतरण को दिखाते हुए विभिन्न प्रकार की झांकियां को प्रस्तुत किया गया।