पुलिस अधीक्षक द्वारा सांदीपनी स्कूल गुरैया में ऑपरेशन मुस्कान जागरूकता अभियान के तहत स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाए जा रहा है ऑपरेशन मुस्कान अभियान अंतर्गत आज दिनांक 21/11/2025 को थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सांदीपनी स्कूल गुरैया में पुलिस दीक्षा के अजय पांडे के निर्देशन में जागरूकता अभियान संचालित किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने अभीभाषण में स्कूल के छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम मुस्कान अभियान क्या है इसके बारे में जानकारी दी गई तथा यह भी बताया गया कि किस प्रकार बाल तस्करी अलग उद्देश्यों के लिए की जाती है साथ ही बालक बालिकाओं से बाल श्रम यौन शोषण बाल विवाह देह व्यापार छेड़छाड़ तथा महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु अपने साथ सुरक्षा की चीज साथ में रखना आने-जाने में विशेष सावधानियां रखना जागरूक रहना अनजान लोगों पर भरोसा न करने अनजान लोगों से दोस्ती नहीं करने सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान व्यक्तियों से संपर्क न करने तथा अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त वर्तमान में बढ़ रहा है साइबर अपराध डिजिटल अरेस्टिंग बैंक एटीएम ओटीपी फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग करते हुए किया जा रहे अपराधों से सतर्क रहने तथा घटना घटित होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर तथा नजदीकी थाने में सूचना देकर मदद लेने की सलाह दी गई अभियान के अंतर्गत बाल संरक्षण व्यवस्था के अंतर्गत थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क साइबर हेल्प डेस्क की मदद लेने की सलाह दी गई साथ ही हेल्पलाइन नंबर डायल 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई

जागरूकता अभियान में कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा थाना प्रभारी देहात गोविंद राजपूत निरीक्षक संजय भलावी वर्षा सिंह महेश अहिरवार प्रमिला आरक्षक सौरभ पन्नालाल श्वेता सनोडिया उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.