भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने गुरूवार को छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की एसआईआर को लेकर विभिन्न बैठकों को संबोधित किया

लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन है एसआईआर: सुमेर सिंह सोलंकी
एसआईआर के कार्य में सभी कार्यकर्ता समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जुटें: सुमेर सिंह सोलंकी
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने सर्वप्रथम छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में छिंदवाड़ा पांढुर्णा सांसद बंटी विवेक साहू, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष छिंदवाड़ा शेषराव यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पांढुर्णा संदीप मोहोड, विधानसभा चुनाव 2003 के प्रत्याशी नत्थन शाह, लखन वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया, सुश्री मोनिका बट्टी, जिला महामंत्री छिंदवाड़ा विजय पांडे, कमलेश ऊईके एवं जिला महामंत्री पांढुर्णा देवेंद्र गायकवाड़ के साथ बैठक कर एस आई आर की प्रक्रिया व संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने बैठक के उपरान्त छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष छिंदवाड़ा शेषराव यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पांढुर्णा संदीप मोहड़, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहाके, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, विधानसभा प्रभारी नत्थन शाह, लखन वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया, सुश्री मोनिका बट्टी, जिला महामंत्री छिंदवाड़ा विजय पांडे, कमलेश उईके एवं जिला महामंत्री पांढुर्णा देवेंद्र गायकवाड़ की उपस्थिति में शुक्रवार को छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर आयोजित संयुक्त बैठकों को जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में संबोधित किया। बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से किया गया एवं समापन में राष्ट्र गान जन गण मन के साथ किया गया। बैठक के समापन में लोकतंत्र के सेनानी चंद्रकांत धर्माधिकारी एवं नरसिंहपुर निवासी हॉक फोर्स निरीक्षक शहीद आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री कमलेश उईके एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विजय पांडे द्वारा किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन है। बीएलए-1 और बीएलए-2 भाजपा की चुनावी प्रक्रिया की रीढ़ हैं। एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक और संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका अनुपालन हर सरकार, चाहे किसी भी दल की हो, अनिवार्य रूप से करती है। यह केवल एक प्रशासनिक गतिविधि न होकर, लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ इस कार्य में जुटना है।
त्रुटि रहित मतदाता सूची ही वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की सफलता का आधार बनेगी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि एसआईआर कोई साधारण या केवल एक दल से जुड़ी हुई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आगामी वर्ष 2028 के विधानसभा और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव की जीत-हार को निर्णायक रूप से प्रभावित करने वाली चुनावी सफलता की कुंजी है। मतदाता सूची में मात्र एक गलती भी चुनाव परिणाम बदल सकती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत‘ की अवधारणा को साकार करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बीएलए बूथ स्तर पर पूर्ण दक्षता, सटीकता और गंभीरता के साथ मतदाता सूचियों का सत्यापन कर सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाएं। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित करना और उसे मतदान का अवसर उपलब्ध कराना भाजपा का लोकतांत्रिक कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि बीएलए की भूमिका चुनावी प्रक्रिया में रीढ़ की तरह है। बीएलए-1 और बीएलए-2 केवल सूची भरने या दस्तावेज जुटाने वाले कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भाजपा की चुनावी रणनीति के प्रहरी हैं। उन्होंने आग्रह किया कि बीएलए न केवल अपने शक्ति केंद्रों में, बल्कि प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें, मंडल एवं बूथ स्तर पर बैठकें करें तथा 04 दिसंबर तक वैध मतदाताओं की सूची पूर्ण कर जमा करें।
एसआईआर केवल तकनीकी कार्य नहीं, लोकतांत्रिक शुद्धिकरण का अभियान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान केवल तकनीकी कार्य नहीं, बल्कि लोकतंत्र को पारदर्शी और मजबूत बनाने का राष्ट्रव्यापी अभियान है। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के पीछे एसआईआर को लागू किए जाने की दृढ़ प्रतिबद्धता, संगठन की सजगता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। एसआईआर को केवल औपचारिकता न मानकर युद्धस्तर पर मतदाताओं की सहायता करना होगा, ताकि आगामी चुनावों में मतदाता सूची त्रुटि रहित हो और वास्तविक मतदाता ही मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता से एसआईआर की प्रक्रिया में सहयोग करें और उसकी समीक्षा भी समय-समय पर आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान आने वाली किसी भी समस्या का अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें बताएं और समाधान कराएं, ताकि कोई मतदाता परेशान न होने पाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी लगातार मॉनीटरिंग करेंगे।
सत्ता पाने के लिए एक परिवार ने कांग्रेस का राजनीतिक उपयोग किया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं थी। अंग्रेजों का बनाया संगठन है। आजादी के आंदोलन के समय इस संगठन का उपयोग देश को आजाद कराने के लिए किया गया। देश को आजाद कराने वाले सभी विचारधारा के लोग इसमें शामिल रहे, लेकिन देश के आजाद होने के बाद एक परिवार ने अपने राजनीतिक लाभ और सत्ता प्राप्त करने के लिए इसका राजनीतिक उपयोग किया। कांग्रेस पार्टी पर आजादी के बाद से आज तक एक ही परिवार का कब्जा है, जबकि भाजपा एक विचारधारा वाला दल है। कांग्रेस परिवार विशेष की पार्टी बनकर रह गई है जबकि भारतीय जनता पार्टी देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपनी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो जनता के कल्याण के साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य कर रही हैं।
भाजपा में दायित्व सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित अनुशासित संगठन है। भाजपा में व्यक्ति नहीं, संगठन और उसका कार्य महत्वपूर्ण होता है। भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं, सिर्फ दायित्व बदलता रहता है। दायित्व सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है और इसका पालन हर कार्यकर्ता को करना चाहिए। जिस कार्यकर्ता के पास जो दायित्व है, उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें। आप पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें, पार्टी सभी कार्यकर्ताओं की चिंता कर रही है। सभी कार्यकर्ता पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने के साथ जनता और भाजपा की डबल इंजन सरकार के बीच सेतु का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आने वाला समय भारत के लिए और गौरवशाली होगा तथा इतिहास भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान को अवश्य याद करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनहित एवं विकास के लिए कार्य कर रही है। भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में यह और अधिक मजबूत होगी।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एस आई आर वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का अभियान है। उन्होंने कहा कि हमें हर चीज शुद्ध चाहिए जैसे पानी, भोजन, कपड़ा आदि इसीलिए हमारी वोटर लिस्ट भी शुद्ध होना। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का अभियान 4 दिसंबर तक चल रहा है इसीलिए हम सभी को इस वोटर लिस्ट शुद्धिकरण अभियान को गंभीरता से लेते हुए इस कार्य में लग जाना है ताकि हमें शुद्ध वोटर लिस्ट प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शुद्ध वोटर लिस्ट इसीलिए भी आवश्यक है क्योंकि हमारे जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन हम स्वयं करें कोई अन्य देश का निवासी नहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष छिंदवाड़ा शेषराव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण का अभियान एवं ऐसा महायज्ञ है जिसमें हम सभी को आहुति देना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सबसे पहले हम अपना और अपने परिवार का नाम जुड़वाएं उसके बाद अपने आस पड़ोस के और अपने सभी जानने वालों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं साथ ही मतदाता सूची शुद्धिकरण काम में सरकारी कर्मचारियों का सहयोग भी करें ताकि हमें शुद्ध मतदाता सूची प्राप्त हो।
भाजपा जिलाध्यक्ष पांढुर्णा संदीप मोहोड ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता बहुत जिम्मेदार और समर्पित है। उन्होंने कहा की एस आई आर के काम में सरकारी कर्मचारी अपना काम तो कर रहे हैं लेकिन हमें उनके साथ जुड़कर मतदाता सूची शुद्धिकरण में सहयोग करते हुए सभी मतदाताओं के नाम जुड़वाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण में हमें यह भी ध्यान रखना है कि कोई सही नाम कटे ना और कोई गलत नाम जुड़े ना।
अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे तो भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को किसी भी कार्यक्रम में सहयोग और काम करने के लिए बोलने की आवश्यकता नहीं होती वे स्वयं पार्टी से मिले कार्यक्रम को सफल बनने के लिए लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जिम्मेदार कार्यकर्ता एस आई आर के इस अभियान को भी पूरी जिम्मेदारी से सफल बनाएंगे।
इस अवसर पर एसआईआर बीएलए 01 छिंदवाड़ा विधानसभा धर्मेन्द्र मिगलानी, चौरई चन्द्रभान सोनी, परासिया मोहन सिंह गौतम, जुन्नारदेव मनेष श्रीवास्तव, अमरवाड़ा दीपक नेमा, पांढुर्णा जिला एसआईआर की जिला संयोजक श्रीमती कांती डोंडी, एसआईआर बीएलए 1 सौसर विधानसभा प्रीतम राउत एवं पांढुर्णा विधानसभा सोनू राउत सहित जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, एसआईआर मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधिगण एवं अपेक्षित पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें ।