स्टूडेंट फॉर डेवलेपमेंट के माध्यम से हर रविवार संडे फॉर नर्मदा सफाई अभियान का आगाज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अनोखी पहल

रहवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

रेवांचल टाइम्स – मंडला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्टूडेंट् फॉर डेवलेपमेंट गतिविधि के माध्यम से मंडला के महिष्मत घाट में नर्मदा सफाई अभियान लगातार पांच रविवार से जारी है
स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट” (SFD) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा शुरू किया गया एक छात्र समूह है, जिसे 1992 में छात्रों को सतत विकास की अवधारणा समझाने के लिए स्थापित किया गया था। इस समूह का उद्देश्य छात्रों को न केवल पर्यावरण संबंधी मुद्दों जैसे जल संरक्षण और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के बारे में शिक्षित करना है, बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी केंद्रित है।
इसी कड़ी में 23 नवंबर दिन रविवार को कार्यकर्ताओं ने मंडला स्थित महिष्मति घाट की साफ सफाई करी। घाट से गंदगी को बाहर एकत्रित किया वहां से नगर परिषद के सफाई कर्मी वाहन से कचरा ले गए। 26 अक्टूबर 2025 दिन रविवार से इस अभियान की शुरुआत की गई

नर्मदा जल स्वच्छ रहेगा ,तब हम स्वस्थ रहेंगे

हर रविवार को संडे फॉर नर्मदा अभियान के माध्यम से अभाविप सदस्य नर्मदा घाट में जाकर कचरा ,प्लास्टिक की पन्नी सहित अन्य गंदी वस्तुओं को बाहर निकालने का काम करते है। नर्मदा में स्नान करने वाले और आस पास के झुग्गी बस्तियों में रहने वालों से नर्मदा किनारे गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हैं। स्टूडेंट फॉर डेवलेपमेंट गतिविधि जिला प्रमुख शिवा वरकड़े का कहना है कि हम सुधरेंगे ,युग सुधरेगा ,स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छता ही संस्कार है। नर्मदा मैया का जल साफ रहेगा तभी हम लोग भी स्वस्थ रहेंगे। इसलिए लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.