बजाग पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार,

रेवांचल टाइम्स बजाग – माननीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश डिंडोरी के प्रकरण में लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले थाना क्षेत्र के दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में प्रकरण क्रमांक 479/2018 , 352/2022 एवं अपराध क्रमांक 85 व 231 में विभिन्न धराओं के गिरफ्तारी वारंटी मानसिंह धुर्वे पिता अमौली सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी सारंगपुर तथा ओमप्रकाश पिता कालूराम उम्र 45 वर्ष रहटापकरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही को पूर्ण करने में थानाप्रभारी शिवलाल मरकाम, सऊनि रमेश कूड़ापे, प्रा .आर. टेक सिंह,आर. अरविंद वाटिया,रक्षा समिति सदस्य प्रवीण साहू की सफल भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.