एफआईआर की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन करेंगे – परमानंद डेहरिया राष्ट्रीय सचिव प्रांताध्यक्ष

33

 

रेवाँचल टाईम्स- भोपाल, दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में एफ आई आर की प्रतियां जलाकर रोष प्रगट करते हुए दर्ज एफआईआर को वापिस की मांग मध्यप्रदेश के कर्मचारी करेंगे।
ज्ञातव्य होवे कि 25 नवंबर 2025 को संवैधानिक महारैली नई दिल्ली के जंतर-मंतर में पुरानी पेंशन बहाली, टेट की अनिवार्यता समाप्त एवं निजीकरण, निगमीकरण की समाप्ति को लेकर देश व्यापी शांति पूर्वक प्रदर्शन किया गया।
जिसकी नियमानुसार अनुमति ली गई थी,अधिक संख्या का हवाला देकर दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय वरिष्ठता उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह सहित अन्य तीन विजेन्द्र सिंह धालीवाल, रूपेश कुमार, सर्वजीत सिंह पदाधिकारियों पर विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिसमें बताया गया पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन में नियमों कु अनदेखी की गई।
वही इस बात लेकर देश भर के कर्मचारियों में भारी रोष है, क्योंकि अपने अधिकार के लिए शान्ति पूर्ण तरीके से बात कहने का अधिकार देश के कर्मचारियों को हैं।
सरकार और प्रशासन से इस कार्यक्रम की नियमानुसार अनुमति ली गई और प्रदर्शन शान्ति पूर्ण तरीके से निर्धारित स्थान व समय पर किया गया।
कर्मचारी का पुराना पेंशन संवैधानिक अधिकार है जिसके लिए विगत 15 वर्षों से निरंतर आन्दोलन जारी है।
किन्तु सरकार द्धारा कर्मचारियों की मांग नहीं मानी जा रही है कर्मचारी अपने भविष्य की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं
एफ आई आर के विरोध में श्री विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश व्यापी एफ आई आर की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
वही जानकारी के मुताबिक़ 2 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे मध्यप्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर एफआईआर की कापी जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मध्यप्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारी बाबू लाल मालवीय, संतोष सिंह दीक्षित, शेख़ मोहम्मद हनीफ, महेश अहिरवार, राम बाबू भिलाल, एमआर फारूक, मुकेश बघेल,सुरसरि पटेल,रामेश पाटिल, राकेश द्विवेदी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, मनमोहन जाटव ,गिरधारी ठाकरे,एच एन नरवरिया, संजय श्रीवास्तव,गजराज सिंह, राममिलन मिश्रा, रामनरेश कुशवाहा,वारिश अली, राजेश वघेला, बाबूलाल विश्वकर्मा,इरसाद अली, अतुल आर्य,कपिल सोनी प्रांतीय पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से अपील की की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एफ आई आर के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.