विश्व दिव्यांग दिवस पर घुघरी में सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

रेवांचल टाइम्स घुघरी मंडला – विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 2 दिसंबर 2025 को जनपद शिक्षा केंद्र घुघरी में विशेष सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशन, मिशन संचालक कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीपीसी कुलदीप कटल एवं एपीसी समावेशी शिक्षा के के उपाध्याय सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में घुघरी जनपद अध्यक्ष जनिया बाई मरावी एवं उपाध्यक्ष सिहारे लाल करचाम विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के संचालन में बीआरसी हर्ष ज्योतिषी, बीएसी अमित श्रीवास्तव, खिलेश्वर बाबा, जनशिक्षक पुष्पेंद्र तिवारी, डी.डी. दुबे, अजय पांडे, बोधराम मसराम, अंतराम ताराम, बसंत झरिया अनिता राहंगडाले राम यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं अभिभावकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिताओं में छात्रों ने गीत, नृत्य, भाषण और नाटक जैसे विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिव्यांग विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा ने उपस्थित जनों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उनकी वास्तविक क्षमताओं को सामने लाना था।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। सभी को दिव्यांगजनों का सम्मान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय बच्चों के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था।मंच संचालन जन शिक्षक पूरन साहू ने किया

कार्यक्रम के अंत में दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। आयोजन के बाद सभी प्रतिभागियों को भोजन वितरण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.