राजस्व विभाग की शिकायत पर अबैध कॉलोनी काटने वाले आठ कॉलोनाइजर पर दर्ज हुई FIR….
दैनिक रेवांचल टाईम्स – सिवनी, इन दिनों में विकसित कॉलोनी का सपना दिखाने और लोगों को खुद का घर का सपना दिखा कर लोगो की गाढ़ी कमाई में लूट का धंधा जोरो पर है और नगर से लेकर तक कस्बों तक भोलेभाले लोगो को शिकार किया जा रहा है साथ भू माफिया एक गिरोह सक्रिय है जो अब बंजर भूमि खेती वाली भूमि का सस्ते से सस्ते में खरीद कर उस भूमि के टुकड़े टुकड़े करके हल्की सड़क बनाकर चुना से चिन्हित कर उसे विकसित कॉलोनी कह कर लोगो के जेब काटा जा रहा हैं यह गैंग मंडला सिवनी जिले के नगर व कस्बों सक्रिय है इनके दलाल गांव गांव घूम घूम का जमीन देख कर सौदा कर रहे है और उन्हें चंद रुपये देकर उनसे उस भूमि का सौदा करके उस भूमि को बेची जा रही है और रजिस्ट्री उस खेती व बंजर भूमि वाले से की जा रही हैं। कॉलोनी के नाम पर करोड़ो रुपये राजस्व हानि पहुचाई जा रही हैं।
वही जानकारी के अनुसार सिवनी जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायतों अंतर्गत अवैध कालोनी काटने वाले आठ लोगों के खिलाफ डूंडासिवनीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में जांच के बाद सिवनी एसडीएम ने इस साल मई माह में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। मामले की नामजद लिखित शिकायत मिलने के बाद क्षेत्रों में चल रहे अवैध प्लाटिंग के गोरखधंधे को लेकर जांच पड़ताल की गई। राजस्व निरीक्षक की जाच में बड़ी गड़बड़ी पाई गई। कॉलोनाइरों बिना नियमों के प्लाटिंग शुरु कर दी थी। लोगों से एग्रीमेंट कराकर प्लाट बेचने का काम शुरु कर दिया।
कॉलोनियों में प्लाटों के केवल निशानः कॉलोनाइजरों ने अपने इस फर्जीवाड़े के खेल में प्लाट बेचने के लिए लोगों को सुविधाएं देने नाम पर सब्जबाग दिखाए। कई कई माध्यमों से प्रचार किया। अवैध कॉलोनी – में प्लाट बेचने के लिए निशान लगाए गए। हर प्लाट का साइज बताए। यहां तक की नक्शा भी बना लिया। लोगों को नक्शे में गार्डन, पक्की नाली और सडक़, पानी, बिजली आदि की सुविधाओं को बताया जबकि जमीनी स्तर पर काम धेले भर का नहीं हुआ।
इन पर केस हुआ दर्जः अवैध कालोनी काटकर नियम विपरीत उनका विक्रमय करने वाले कालोनाइजरों में आरिफ पिता वाहिद खान, इनामउल्ला पिता सनाउल्ला खान, विनोद पिता सेवनदास खुशानी, मुस्तफा पिता असदू खान, अशफाक पिता मोहम्मद अली व अन्य शामिल बताए जा रहे हैं। डूंडासिवनी टीआई चैनसिंह उईके के अनुसार सभी के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी
बंजर और खाली जमीनों पर नजर
वही जिले भर में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों की बंजर और खाली जमीनों पर नजरें हैं। वे सडक़ किनारे ‘जमीनों को तलाशते हैं। बकायदा जमीन मालिक को यह कहकर एग्रीमेंट करा लेते हैं कि जमीन की रजिस्ट्री बाद में कराएंगे। बदले में वे बयाना में पैसा दे देते हैं। इसके बाद वे उसी जमीन को बेचने के लिए ग्राहक तलाशते हैं और एग्रीमेंट के अनुसार जमीन दूसरे को अधिक रेट में बेच दते हैं। यह खेल काफी समय से चल रहा है। अभी भी शहर के आसपास बड़े पैमाने पर प्लाटिंग का काम चल रहा है। लोगो का कहना है कि पूरी गहनता से जांच कराई जाए तो और भी गड़बड़ी सामने मिलेगी।
और ऐसे अबैध कॉलोनाइजर जो लोगो को अच्छी कॉलोनी और एक अच्छे घर के सपने दिखा कर मेहनत से कमाये पैसों पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते कानूनी शक्त व दंडात्मक कार्यवाही की जानी की आवश्कता है जिससे गरीब इन भू माफियाओं के चुंगल में न फस सकें।