किसी की नब्ज टटोली….. तो किसी को दवा दी

चिकित्सकों की टीम ने जरूरतमंदों का किया इलाज

 

जबलपुर। चिकित्सकों ने किसी मरीज की नब्ज टटोली तो किसी को दवा देकर इलाज किया। दरअसल डीसीबी बैंक के तत्वाधान में दीनदयाल में विगत दिवस विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के 250 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण की गई एवं खून की जांच की गई।
शिविर में चिकित्सक डॉ. आकाश गुहेरीया (बीपी, डायबिटीज), डॉ. प्रियंक दुबे (मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. सौरभ मिश्रा (फिजियोथेरेपी स्पेशलिस्ट), डॉ. आशीष नेमा (नेत्र रोग विशेषज्ञ सर्जन), डॉ. कृति नेमा (नेत्र रोग विशेषज्ञ सर्जन) ने अपनी सेवाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.