उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भटक रहे विद्यार्थी महाविद्यालय में शुरू हो एमए वा बी एस सी

रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले बम्हनी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए क्षेत्र में विद्यार्थियों को भटकना पड़ रहा है। अनेक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला इकाई बम्हनी बंजरा द्वारा एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है की बमनी बंजर के आसपास के गांव के विद्यार्थी बम्हनी महाविद्यालय में एम ए वा बीएससी न होने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है एवं क्षेत्र में एम ए एवं बीएससी विषय ना होने के कारण कुछ छात्र बाहर जाकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए मजबूर हो जाते है । शासन द्वारा शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजारा में एम ए वा बीएससी संकाय आरंभ करने हेतु विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.