कड़कती ठंड में बैसहारा परिवार का सहारा बनी राष्ट्रीय हिन्दू सेना


छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स
(दिल्ली के समाजसेवी इंफ्लुएंसर सीनू मलिक एवं प्रसिद्ध गायक बादल भारद्वाज रहे शामिल)

छिंदवाडा़-: राष्ट्रीय हिंदू सेना प्रदेश प्रभारी जिला अध्यक्ष यमन साहू जी ने बताया है कि दिल्ली के समाजसेवी सीनू मलिक एवं प्रसिद्ध गायक बादल भारद्वाज की उपस्थिति में राष्ट्रीय_हिन्दू_सेना की पहल सेवा ही समर्पण है प्रतिवर्षानुसार इस बर्ष भी असहाय बैसाहारा लोगों को सेवा ही समर्पण मान कर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के सदस्यों ने छिंदवाडा नगर में कड़कतीं ठंड का कहर को देखते हुए मंदिरों के सामने बैठे,जिला अस्पताल,रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड मे बैठे बैसाहारा लोगों को कंबल गर्म कपडे एंव हाथ के मोंजे टोपा वितरण किए हम हमारे घरों में सुरक्षित होते हैं परंतु जो लोग अपना घर छोड़ चौक चौराहो पर अपना और अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहते हैं उनकी चिंता करना हमारा कर्तव्य बनता है साथ ही ऐसे सेवा रूपी कार्यक्रम संगठन हमेशा करते रहता है इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू सेना जिला उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव राष्ट्रीय तेली साहू महासंघ जिलाध्यक्ष सोनू साहू मयंक सोनी प्रथमेश वर्मा राजा विश्वकर्मा कार्तिक राजपूत एंव राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.