ग्राम पंचायत तिलई के बर्राटोला, रंगमंच नवीन ग्राम सभा का हुआ गठन

रेवांचल टाईम्स – मंडला, ग्राम पंचायत तिलई के बर्राटोला, रंगमंच मे आज दिनांक 19/06/2025 को पेसा एक्ट मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022, नवीन ग्राम सभा गठन हेतु बैठक रखा गया। बैठक में उपस्थित प्रतीक उइके पेसा ब्लॉक समन्वयक, सुष्मिता धुर्वे सहायक विकास विस्तार अधिकारी गीतांजली धुर्वे पेसा मोबलाईजर एवं ग्राम के सदस्यों की उपस्थिति में बैठक शुरू किया गया। आज की बैठक की शुरुआत पवन सिंह मरकाम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर के द्वारा पेसा नियम 2022 के अध्याय 2 ग्राम सभा एवं पंचायत राज संस्थाएं के नियम 3(1) ग्राम सभा का गठन, 3(2) पृथक ग्राम सभा के गठन के लिए आवेदन, 3(3) ग्राम सभा के गठन हेतु प्रस्ताव की प्रक्रिया को बताया गया। रहवासियों को ग्राम सभा का महत्व, उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। बर्रा टोला में नवीन ग्रामआ सभा गठन हेतु उस टोले की पारंपरिक सीमा को दर्शाता नजरी नक्शा ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया। ग्राम के सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से नवीन ग्राम सभा गठन हेतु प्रस्ताव किया गया। आज विश्व सिकल सेल दिवस के दिन चल रहे स्वास्थ्य अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूकता एवं जांच के लिए प्रोत्साहन किया गया।