स्वेटर,कैप,मोजे पाकर नन्हे नन्हे बच्चे खुशी से उछल पड़े कहा ~ धन्यवाद सेवा संकल्प

जिला जेल में महिला बंदियों को दिए कंबल एवं अन्य वस्त्र के साथ स्वास्थ्य एवं कानून संबंधी जानकारी
ग्राम जामुनझिरी के शास. स्कूल के बच्चो को सेवा संकल्प ने प्रदान किए मौजे,कैप एवं गर्म स्वेटर
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा सामाजिक क्षेत्र में निरंतर अग्रणी कार्य करने वाली सामाजिक संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा “विंटर रिलीफ कैंपेन” के तहत सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी अपनी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार 16 दिसंबर 2025 को ग्रामीण अंचल की शाला शास प्राथमिक शाला जामुनझिरी में नन्हे बच्चों के लिए गरम स्वेटर,कैप एवं मोजे प्रदान किए एवं जिला जेल में बंदी बहनों को वस्त्र व कंबल एवं उनके बच्चों को जैकेट,स्वेटर वितरण कर मेडिकल कालेज के डॉ विकास द्विवेदी ने बंदी भाइयों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की साथ ही अधिवक्ता मुकेश दीक्षित एवं अधि. डी एस चौरे ने विधि सम्मत कानून की जानकारी प्रदान की संकल्प सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.चंद्रकांत विश्वकर्मा, सचिव संदीप अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला, विजय बहादुर वर्मा,मुकेश दीक्षित,डा.मीरा पराड़कर,मंजू कमलेश डेहरिया, उर्मिला सिंह,उर्मिला पाल,कुसुम वर्मा,निशा यादव, डा सविता चौरे,आशीष वर्मा,लक्ष्मी यदुवंशी,वंदना पाटोदी,प्रतिभा शर्मा , किरण सोनी, नितिन गडकरी,श्वेता शर्मा,गीता वन्देवार,सूर्यकांत भुसारे ,सुयश शर्मा आदि सदस्य शास. माध्य.शाला जामुनझिरी स्कूल एवं जिला जेल पहुंचे और बच्चों बुजुर्गो के बीच खुशीयो के पल बांटते हुए उन्हें खुद अपने हाथों से गर्म स्वेटर,कैप एव मौजे पहनाते हुए बचपन के अपने स्कूली दिनों की याद ताज़ा की और उन नन्हे नन्हे बच्चों के बीच खुशी के पल बाटे बच्चों को जैसे ही गर्म कपड़े मिले सभी बच्चे खुशी से झूम उठे मानो कोई सपना देख रहे और वो पूरा हो गया हो।सभी बच्चों ने अपने बीच ये सभी सामग्री पाते ही कहने लगे धन्यवाद संकल्प परिवार आपने ये अभियान चलाकर हम जैसे जरूरतमंद का सहारा बने । निर्धन परिवार के ये नन्हे नन्हे बच्चों की ये खुशी देखते ही बनती थी। बच्चों को ये सामग्री देते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत ने कहा कि आज जो खुशी इन बच्चों के चेहरे पर दिख रही है वो अनमोल है। संदीप अग्निहोत्री ने कहा मानव सेवा ही माधव सेवा है हमारे संकल्प सोसाइटी के ऊर्जावान साथियों ने इन बच्चों के लिए जो नेक कार्य किया है संकल्प सोसाइटी उन सभी सहयोगियों के उदार भाव के लिए हम भूरी भूरी प्रशंसा करते है। सुश्री आराधना शुक्ला ने कहा सेवा संकल्प हमेशा ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में रहने वाले निर्धन ग्रामीण जनों ,महिलाओं,युवाओं एवं बच्चों ,दिव्यांग के लिए स्वास्थ,स्वच्छता एवं शिक्षा के लिए सतत् सेवा कार्य कर रहा है उसी के अंतर्गत आज ये जामुन झिरी की प्राथमिक शाला में बच्चों के लिए कुछ कर पाए ईश्वर प्रेरणा और सेवा संकल्प की भावना है। आगे से इसी तरह संकल्प नेक कार्य करते रहेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ डी एस चौरे ने किया जिला जेल अधीक्षक प्रतीक कुमार जैन,उप अधीक्षक ज्ञानांशु भारतीय, सहायक जेल अधीक्षक आशीष मंजना ने संकल्प के सेवा भावी कार्यों के लिए प्रशंसा की एवं विद्यालय के शिक्षक विकास शर्मा ने संकल्प पदाधिकारियों सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके इस सहृदय सेवाभावी भावना से बच्चों के लिए जैकेट,स्वेटर, कंबल मोजे आदि सामग्री का वितरण किया आप सभी का हृदय से धन्यवाद। सच में इन बच्चों को इन सभी सामग्री की बहुत जरूरत थी।इनके मातापिता मजदूरी करते है ये सब अत्यंत निर्धन परिवार के बच्चे है।आप सभी संकल्प साथियों के इस उदार भाव की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।