चुनावी तैयारी तेज भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बूथों पर पहुंचकर ‘SIR’ अभियान पर की महत्वपूर्ण चर्चा

रेवांचल टाइम्स​छिंदवाड़ाआगामी चुनावों की तैयारियों को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव मंगलवार को नगर के विभिन्न बूथों पर पहुंचे। उन्होंने वहां बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) और बूथ समिति के सदस्यों के साथ ‘SIR’ (शिफ्ट, डिलीट, अनमैच, रिसर्च) अभियान की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
​मुख्य फोकस वैध मतदाताओं को जोड़ने पर
​जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “शिफ्ट, डिलीट एवं अनमैच मतदाताओं की पहचान एवं जानकारी एकत्रित कर वैध मतदाताओं को जोड़ने के कार्य पर विशेष ध्यान देना है।”
​उन्होंने बूथ समिति के सदस्यों और बीएलए-2 को निर्देश दिए कि वे SIR कार्य में लगे कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग करें। साथ ही, उन्होंने बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची में छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम आवश्यक रूप से जुड़वाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
​मार्गदर्शन एवं कार्य की समीक्षा
​बूथों के दौरे के दौरान, यादव ने कार्यकर्ताओं से SIR कार्य में आने वाली कठिनाइयों को समझा और उनका समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। यह बैठकें सुनिश्चित करती हैं कि जमीनी स्तर पर चल रहे मतदाता सूची शुद्धीकरण का कार्य सही दिशा में और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके।
​ ये रहे उपस्थित
​इस महत्वपूर्ण बैठक में SIR के जिला संयोजक अलकेश लाम्बा, छिंदवाड़ा विधानसभा के बीएलए 1 धर्मेन्द्र मिगलानी, मंडलों के संयोजक संदीप सिंह चौहान, अरूण गद्रे, तरूण सोनी, पार्षद लोकेश डेहरिया, राकेश माईकल पहाड़े, सहित अंकित जैन, अनीश पटेल, बबलू पराते, मनीष गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, मोहन मालवी, बीरबल साहू, ईश्वरी प्रसाद एवं बूथ समिति के अन्य सदस्य व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.